फोटो -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अक्षत का वितरण करते हुए। अयोध्या में २२जनवरी को राम लला मुर्ति की प...
अयोध्या में २२जनवरी को राम लला मुर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में अक्षत पत्रक का वितरण किया जा रहा है।इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा घर-घर जाकर अक्षत वितरण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है, आज पट्टी बाजार के बिरौती के मनभावना गांव में श्री राम मंदिर पर अयोध्या से आए हुए पूजित अक्षत चढ़ाया साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा घर घर जाकर भी पूजित अक्षत का वितरण किया गया, सभी ग्रामवासियो को 22 जनवरी को अपने अपने घर में दीप प्रज्ज्वलित करने को कहा।इस समय सैकड़ों की संख्या में लोग भी इस कार्यक्रम में शामिल रहे जिसमें सुधांशु दुबे, स्वतंत्र पांडे हर्ष मिश्रा आनंद सोनी,ऋतिक अंबुज,अमन,निखिल,उज्जवल आदर्श आदि लोग शामिल रहे।
No comments