Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

सड़क पर नीलगाय की टक्कर से युवक की हुई मौत।

फाइल फोटो मृतक दिनेश उर्फ कल्लू  थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के आने वाले उदई शाहपुर गांव के रहने वाले दिनेश उर्फ कल्लू की सड़क दुर...

फाइल फोटो मृतक दिनेश उर्फ कल्लू 

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के आने वाले उदई शाहपुर गांव के रहने वाले दिनेश उर्फ कल्लू की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बीती शाम करीब 7:00 बजे पट्टी से अकेले घर के लिए मोटरसाइकिल से अमरगढ़ के लिए निकले थे लेकिन एसआरएस स्कूल से करीब 200 मीटर आगे एकाएक रोड पर नीलगाय आ जाने के कारण इनकी मोटरसाइकिल नीलगाय से टकरा गई जिससे दिनेश उर्फ कल्लू पुत्र दुखरन उम्र 37 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में परिजन प्रतापगढ़ मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए प्रयागराज के लिए रेफर कर दिए लेकिन रास्ते में ही दिनेश उर्फ कल्लू की मौत हो गई। दिनेश के पास तीन बच्चे हैं बड़ा बेटा अंकुर उम्र 14 वर्ष दूसरा बेटा अंकुश सोमवार 12 वर्ष तीसरा बेटा छोटू उम्र 9 वर्ष का है। पत्नी शशिप्रभा का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनो ने दिन में क़रीब एक बजे इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।इस दुर्घटना को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

No comments

Popular Posts