Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

थाना आसपुर देवसरा में नंगे पैर आई 80 वर्षीय फरियादी बुजुर्ग महिला को थाना अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने नया चप्पल पहना कर किया मदद।

फोटो - बुजुर्ग महिला से थाना अध्यक्ष सन्तोष सिंह बातचीत करते हुए। पुलिस का नाम आते ही अधिकतर लोगों के दिमाग में रौबदार, भ्रष्ट प...

फोटो - बुजुर्ग महिला से थाना अध्यक्ष सन्तोष सिंह बातचीत करते हुए।
पुलिस का नाम आते ही अधिकतर लोगों के दिमाग में रौबदार, भ्रष्ट पुलिसकर्मी और दागदार छवि बन जाती है। आम आदमी और पुलिस विभाग के बीच संवाद बनने से पहले ही विभागीय कारनामों के कारण बिगड़ जाता है। लेकिन इन सब के बीच में कई बार पुलिस विभाग की अच्छी तस्वीरें भी देखने को मिलती हैं। कई ऐसे किस्से सामने आते हैं जो दागदार छवि के बीच में मिसाल बन जाते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा थाने पर देखने को मिला है। आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने एक 80 वर्षीय फरियादी बुजुर्ग महिला की मदद की। जिसको सुनकर आप भी पुलिस विभाग की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पाएंगे।मामला थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के ऐलाही गांव का है।इस गांव की रहने वाली ननकी देवी पत्नी रामनाथ ने अपने पति की शिकायत को लेकर थाने पर पहुंची थी। ननकी देवी ने बताया कि मेरे पति रामनाथ दारु पीते हैं और हमारे साथ आए दिन लड़ाई झगड़ा भी करते हैं। बुजुर्ग महिला की हालत देखकर ही अंदाज़ा लगाया जा सकता था कि महिला बेहद ही गरीब परिवार से हैं। बुजुर्ग महिला का कोई दंपति भी नहीं है। थाना अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह ने बुजुर्ग महिला की शिकायत सुनने के बाद पूछा कि आपको किसी चीज की जरूरत भी  हो तो वह भी बताएं माता जी, बुजुर्ग महिला ने बड़े सहजता से कहा कि साहब हमारे पास  पहनने के लिए कोई चप्पल नहीं है हम ऐसे ही नंगे पैर थाने पर चली आई हूं। थाना अध्यक्ष फरियादी बुजुर्ग महिला इस बात सुनकर अपने आप को नहीं रोक पाए तुरन्त दुकान से मंगवाकर पहनने के लिए चप्पल दिया, थाना अध्यक्ष द्वारा महिला को भोजन करने के लिए कहा गया तो वह बोली कि नहीं साहब नहीं हम भोजन नहीं करेंगे, आपने इतना मदद कर दिया वहीं काफी है।इस तपती धूप में हम नंगे पैर ही थाने पर आई थी, अब जाते समय हमारा पैर जलेगा नहीं भगवान आपको खुश रखे,यह कहकर बुजुर्ग महिला थाने से चली गई।
इस बुजुर्ग महिला को लेकर जब थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे असहाय लोगों की मदद करना ही मनुष्य का धर्म है।

No comments

Popular Posts