फाइल फोटो - स्वर्गीय रामचंद्र पांडे। समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजाराम पांडे के छोटे भाई रामचंद्र पांडे ...
समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजाराम पांडे के छोटे भाई रामचंद्र पांडे का आज आकस्मिक निधन बनारस में हो गया , जब इसकी खबर उनके पैतृक आवास गधियावा गांव में पहुंची तो पूरा गांव शोक की लहर में डूब गया , रामचंद्र पांडे बनारस में ही रहकर अपना कामकाज देखते थे। वे गंधियावा गांव के पूर्व में ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। इनकी आकस्मिक निधन से पूरा परिवार क्षुब्ध हैं। कई लोग पहुंच कर परिवार जनों को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं। लोगों ने बताया कि इनका अंतिम संस्कार वाराणसी में ही होगा।
No comments