फाइल फोटो - मृतक समर बहादुर सिंह। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के भीखमपुर गाव में 30 मार्च की रात्रि में 65 वर्षीय समर बहादुर सिंह उर्फ़ गोपाल...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के भीखमपुर गाव में 30 मार्च की रात्रि में 65 वर्षीय समर बहादुर सिंह उर्फ़ गोपाल सिंह पुत्र स्व0 सोमनाथ सिंह निवासी भीखमपुर थाना आसपुर देवसरा रात्रि में भोजन करने के बाद अपने घर के सामने स्थित रोड पर टहल रहे थे इस दौरान उन्हीं के गांव का रहने वाला दिनेश गौतम पुत्र राम अजोर गौतम उम्र करीब 28 वर्ष मोटरसाइकिल टक्कर मार दिया जिससे समर बहादुर सिंह के सिर में गंभीर चोट आई थी,
परिजन इलाज हेतु स्वरूप रानी मेडिकल कॉलेज प्रयागराज ले गए थे। लेकिन इलाज के दौरान समर बहादुर की मृत्यु हो गई।
मृतक के छोटे भाई संजय कुमार सिंह ने बताया कि सर में गंभीर चोट लगने के कारण मेरे भाई की मृत्यु हो गई है। परिजनों ने मृतक का अंतिम दाह संस्कार इब्राहिमपुर घाट पर कर दिया। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करके पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।
No comments