फोटो - काजल पत्नी राहुल पाल कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों तक का होता है, लेकिन जब रिश्ते में दरार हो जाती है तो ...
कहा जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता सात जन्मों तक का होता है, लेकिन जब रिश्ते में दरार हो जाती है तो वह रिश्ता 7 जन्मों के बजाय इसी जन्म में टूट जाता है । पति से नाराज महिला ने घर के सामने स्थित कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की किंतु परिजनों के शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह महिला को कुएं से बाहर निकाला तथा इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा ।
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सिंग्ठी खालसा निवासी राहुल पाल की पत्नी काजल पाल की है । सोमवार की दोपहर में किसी बात को लेकर पति से झगड़ा हो गया । जिससे वह नाराज हो गई तथा घर के बाहर बने एक पुराने कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की । महिला की कूदने की जानकारी होते ही परिजनों ने शोर मचाया तथा आसपास के लोग ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह महिला को बाहर निकाला तथा इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज भेजा ।
एसओ दिलीपपुर राधेश्याम ने बताया कि पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद काजल ने ऐसा कदम उठाया है । कुएं से निकालने के बाद महिला को इलाज के लिये मेडिकल कॉलेज भेजा गया है घटना के बारे में किसी ने अभी तक तहरीर नहीं दी है ।
No comments