प्रतापगढ़/पट्टी पट्टी तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा खागलरामपुर निवासी मनोज जिनकी पत्नी पूनम देवी जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है दोनो रोज...
प्रतापगढ़/पट्टी
पट्टी तहसील के अंतर्गत ग्राम सभा खागलरामपुर निवासी मनोज जिनकी पत्नी पूनम देवी जिनकी आर्थिक स्थिति बहुत ही कमजोर है दोनो रोज मांग कर गुजर बसर कर रहे थे पूनम की डिलीवरी होनी थी महिला का एक पैर भी टूटा हुआ है। महिला को ब्लड की कमी संगठन द्वारा डोनर की भी व्यवस्था हो गई थी। पर उस समय ब्लड नहीं चढ़ पाया किसी कारण वश ,जिला अध्यक्ष पवन कुमार त्रिगुणायत के द्वारा पट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक अखिलेश जायसवाल से बात करके पूरी मदद करने को बोला गया। डॉक्टर साहब ने पूरी मदद की अफसोस डिलीवरी के बाद बच्चे की डेथ हो गई अस्पताल से छुट्टी मिल जाने के बाद महिला घर आई घर आने के बाद घर में खाने-पीने की भी समस्या थी पवन द्वारा उसे खाने पीने की पूरी व्यवस्था कराई गई आज फिर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल तिवारी जी और भाइयों के सहयोग से आज पुनः महिला के घर में महिला से बात करके उसके द्वारा बताए सभी खाने पीने का समान फिर महिला के घर भिजवाया गया ।अब कुछ दिन तक महिला के घर में खाने पीने की समस्या नहीं रहेगी।
No comments