जुडवा बहनो को थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह सम्मानित करते हुए। हाईस्कूल परीक्षा में जिले में नाम रोशन करने वाली जुड़...
हाईस्कूल परीक्षा में जिले में नाम रोशन करने वाली जुड़वां बहनें श्रुति और श्रेया को डायरी और पेन देकर थाना अध्यक्ष ने किया सम्मानित।
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पहलमापुर गांव के रहने वाले राकेश तिवारी (डब्बू तिवारी) की जुड़वां बेटी श्रुति और श्रेया ने हाईस्कूल परीक्षा में अच्छे अंक लाकर जिले और क्षेत्र में नाम रोशन किया है। कुछ पल की छोटी बहन श्रेया ने हाईस्कूल 92.34% अंक और श्रुति ने हाईस्कूल में 94.16% अंक हासिल किया है। ये दोनों जुड़वां बहन महादेव नगर इंटरमीडिएट कॉलेज ककरहवा भनईपुर की छात्रा है। थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने हमराही के साथ इन दोनों जुड़वां बहनों के घर पहुंच कर दोनों बहनों को डायरी और पेन देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया साथ ही दोनों बच्चियों को उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद भी दिया। दोनों जुड़वां बहनें यह सम्मान और आशीर्वाद पाकर इनके खुशी का ठिकाना ना रहा। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि ऐसी बेटियां जरूर सम्मान के हकदार हैं जिनके कारण जिले में मां बाप और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है।इस समय परिवार जन के कई सदस्य जिनमें बसंत तिवारी, पूर्व इंस्पेक्टर टीएन तिवारी, कैलाश नाथ वतन ,अविनाश अंकित नंदकिशोर मौजूद रहे।
No comments