Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

महादेव नगर इंटरमीडिएट कॉलेज में हाई स्कूल और इन्टर की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित।

Editor in chief Naveen Kumar mishra. विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के भनईपुर गांव में स्थित महादेव नगर ...

Editor in chief Naveen Kumar mishra.

विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के भनईपुर गांव में स्थित महादेव नगर इंटरमीडिएट कॉलेज ककरहवा में विद्यालय की तरफ से उन छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने हाई स्कूल और इन्टर की परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करके विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया, हाई स्कूल परीक्षा में दोनों जुड़वा बहनें श्रुति और श्रेया ने बाजी मारी जिसमें श्रुति तिवारी पुत्री राकेश तिवारी ने 94.16% अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान और जिले में टाप टेन में स्थान प्राप्त किया, वहीं कुछ पल की छोटी बहन श्रेया ने 92.33% अंक प्राप्त करके विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त, अन्वेषा उपाध्याय पुत्री धीरज उपाध्याय ने 90.05% अंक पाकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इंटरमीडिएट की परीक्षा में अन्नू पाल पुत्र राजेन्द्र कुमार पाल ने 92.02% अंक पाकर प्रथम स्थान, खुशी मौर्या पुत्री गुलाब चन्द्र मौर्या ने 92.02% प्रथम स्थान प्रिंसी यादव पुत्री श्री प्रकाश यादव ने 91.06% द्वितीय स्थान अंशिका पाल पुत्री हरिपाल ने 90.05% अंक प्राप्त करके तृतीय स्थान विद्यालय में प्राप्त किया।

इंटर की पढ़ाई के लिए श्रुति की कर दी गई पूरी फीस माफ।

हाई स्कूल की परीक्षा में जिले में नाम रोशन करने वाली श्रुति तिवारी की पूरी फीस इन्टर की पढ़ाई के लिए माफ कर दिया गया है।इसकी घोषणा महादेव नगर इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र बहादुर चौरसिया ने किया। प्रधानाचार्य ने यह भी बताया कि आने वाले 18 सितंबर को विद्यालय के संस्थापक दिवस पर उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल देकर भी सम्मानित किया जाएगा। इस समय विद्यालय के बाबूलाल गुप्ता, गुलाब यादव, विजय त्रिपाठी, बड़े बाबू मनोज शर्मा ,नीलम, सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।

No comments

Popular Posts