आसपुर देवसरा थाने पर, बजरंग दल विश्व, हिन्दू परिषद, कौशांबी सिराथू विधानसभा सभा के प्रभारी रवि गुप्ता और व्यापार मंडल के लोगों न...
आसपुर देवसरा थाने पर, बजरंग दल विश्व, हिन्दू परिषद, कौशांबी सिराथू विधानसभा सभा के प्रभारी रवि गुप्ता और व्यापार मंडल के लोगों ने लड़की की बरामदगी को लेकर होती रही गहमा-गहमी।
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के एक गांव की लड़की बीते 25 अप्रैल को एक गैर समुदाय लड़के के साथ उस समय गायब हो गई जब वह बीए की परीक्षा देने के लिए सुबह 8 बजे अपने घर से निकली थी,जब दीक्षा (काल्पनिक नाम)महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए समय से नहीं पहुंची तो विद्यालय की तरफ से लड़की के घर वालों को फोन करके इसकी सूचना दी गई। परिजनों ने पहले तो लड़की की खोजबीन की जब लड़की का कही पता नहीं चला तो, दूसरे दिन परिजनों ने नामजद तहरीर आसपुर देवसरा थाने में दी, तहरीर के आधार पर आसपुर देवसरा की पुलिस तुरंत सात नामजद और दो अज्ञात लोगों पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू किया, पूछताछ करने के लिए कई संदिग्ध लोगों को उठाया। लेकिन आज अमरगढ़ बाजार में लड़की के अपहरण को लेकर करीब तीन घंटे बाजार बंद रहा, आसपुर देवसरा थाने पर भाजपा के पूर्व जिलाअध्यक्ष, कौशांबी सिराथू विधानसभा प्रभारी रवि गुप्ता विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता अमरगढ़ बाजार के व्यापारियों सहित थाने पर पहुंचकर लड़की की जल्दी से जल्दी बरामदगी को लेकर गहमा-गहमी जारी रहा, थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिलते ही एफआईआर दर्ज कर लिया गया है साथ कई संदिग्ध लोगों को उठाया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।
No comments