Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

गैर समुदाय के लड़के शहरूख ने नहीं किया है,अपहरण प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने मंदिर में कर ली है शादी, विडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

विडियो स्क्रीन शॉट आरोपी शहरूख और लड़की दीक्षा (काल्पनिक नाम) लड़की ने मन्दिर में जाकर कर ली है शादी। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र ...

विडियो स्क्रीन शॉट आरोपी शहरूख और लड़की दीक्षा (काल्पनिक नाम) लड़की ने मन्दिर में जाकर कर ली है शादी।
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की बीते 25 अप्रैल को एक गैर समुदाय लड़के शहरूख के साथ गायब हो गई थी, दीक्षा (काल्पनिक नाम) घर से बीए की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, जब वह समय से विद्यालय नहीं पहुंची तो इसकी सूचना विद्यालय की तरफ से दीक्षा के परिजनों को दिया गया। पहले परिजन तो लगातार लड़की को ले जाने वालों से बातचीत करते रहे,जब बात नहीं बनी तो दूसरे दिन परिजनों के द्वारा थाना आसपुर देवसरा में तहरीर दी गई, जिसमें पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज हुआ, बीच में बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद, व्यापार मंडल अमरगढ़ और भाजयुमो द्वारा थाने का घेराव करके हो हल्ला भी खूब किया गया।इसी बीच गायब हुई लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया, जिसमें अपहरण ना होने की बात करते हुए लड़की ने मन्दिर में शादी करने की बात कही और अपने आप को बालिग होने का दावा भी करने लगी, साथ ही प्रशासन से किडनैपिंग का मुकदमा वापस वापस ले लेनी की अपील भी की मुकदमा ना वापस होने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी भी दी।इन सब घटना के जिम्मेदार  व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार वैश्य बच्चा सेठ को बताया। हालांकि कि ऐसे किसी विडियो की पुष्टि NHT BHARAT नहीं करता।मिले सूत्रों के जानकारी के अनुसार यदि परिजन विना समय गंवाए तत्काल उसी दिन इसकी शिकायत थाने पर दी होती तो आरोपी शहरूख और लड़की पुलिस के गिरफ्त में होते,आरोपी शहरूख लड़की को लेकर बाहर जाने का मौका नहीं मिल पाता। आरोपी से बातचीत का आडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

No comments

Popular Posts