फाइल फोटो-रूही चौहान फोटो-जनरेटर का केविन जिसमें रूही की जलकर हुई मौत,सीओ पट्टी आनन्द राय और आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्...
फोटो-जनरेटर का केविन जिसमें रूही की जलकर हुई मौत,सीओ पट्टी आनन्द राय और आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह मौके पर पहुंच कर घटना का जायज़ा लेते हुए।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के केवटली गांव के रहने वाले राकेश चौहान की पांच वर्षीय पुत्री रूही चौहान की आग की चपेट में आने से जलकर मौके पर ही मौत हो गई, आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका,आग बड़ा वाला जनरेटर की केविन में लगी थी, जिसमें से जनरेटर का पार्ट निकाल दिया गया था, उसकी सिर्फ केविन ही बची थी जिसमें रूही अक्सर खेलने के लिए जाया करती थी, लेकिन आज सुबह करीब साढ़े दस बजे जब रूही केविन में खेलने के लिए गई तो उसमें आग लग गई जिससे केविन के अन्दर ही रूही की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। रूही तीन भाइयों आदर्श,अर्पित,साहिल में सबसे छोटी बहन थी।इस घटना से परिजनो का रो रोकर बुरा हुआ है।मौके पर क्षेत्राधिकारी पट्टी और आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह अपने मयफोर्स के साथ पहुंचकर मौके का जायज़ा लिया, साथ ही शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
No comments