Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

परदेश कमाने गये व्यक्ति की हुई मौत।

फाइल फोटो -मृतक रमचरन  आसपुर देवसरा क्षेत्र के चिलावा गांव के रहने वाले राम चरन सरोज पुत्र हरिनाथ सरोज रोजी रोटी के लिए पंजाब के...

फाइल फोटो -मृतक रमचरन
 आसपुर देवसरा क्षेत्र के चिलावा गांव के रहने वाले राम चरन सरोज पुत्र हरिनाथ सरोज रोजी रोटी के लिए पंजाब के इसमपुर में रहकर सरिया बांधने का काम करता था, लेकिन बीते शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे राम चरन मोबाइल में गाना सुनने के दौरान एकाएक सीने में दर्द होने लगा जिससे वह अचेत होकर गिर पड़ा आनन फानन में लोग अस्पताल लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया,राम चरन का शव पंजाब से शनिवार के दिन चिलावा गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया , मृतक के तीन बच्चे हैं सबसे बड़ी बेटी लक्ष्मी प्रयागराज में रहकर रेलवे की तैयारी कर रही है,दूसरी बेटी पूजा बीए करके घर पर रहती है, सबसे छोटा बेटा अमन आर आर महाविद्यालय में अभी एम ए की पढ़ाई कर रहा है। लोगों में चर्चा है कि अब इस परिवार के आगे निवाले की समस्या आ खड़ी हुई है।परिजनों ने मृतक राम चरन का अन्तिम दाह संस्कार इब्राहिमपुर घाट पर किया।

No comments

Popular Posts