फोटो -मतदान के दिन वृक्षारोपण करते हुए ग्राम प्रधान दीपक सिंह। आसपुर देवसरा में उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिंक महिल...
फोटो -मतदान के दिन वृक्षारोपण करते हुए ग्राम प्रधान दीपक सिंह।
आसपुर देवसरा में उच्च प्राथमिक विद्यालय में पिंक महिला माडल मतदान केंद्र बनाया गया है। इस मतदान केंद्र को टेंट और गुब्बारे से सजाया गया,साथ ही मतदाताओं के लिए इस चिलचिलाती धूप पीने के लिए पानी की व्यवस्था की गई है। इस मतदान केंद्र पर मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता सेल्फी प्वाइंट बनाया गया, जहां पर मतदाता मतदान करने के बाद इस सेल्फी पॉइंट पर फोटो खींचकर मतदान करने के लिए जागरूक करते हैं।आज यहां पर सर्वप्रथम ग्राम प्रधान आसपुर देवसरा दीपक सिंह मतदान करके सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाया साथ ही इस मतदान उत्सव के दिन वृक्षारोपण भी किया।
No comments