फोटो-मतदान करने के बाद मतदाता सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खिंचवाते हुए। विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उदईशाहपुर गांव में मा...
विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उदईशाहपुर गांव में माडल मतदान केंद्र बनाया गया। यहां पर मतदाताओं को किसी भी प्रकार कोई दिक्कत ना हो इसके लिए सभी प्रकार की सुविधा मुहैया कराई गई है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदान केंद्र के बाहर मतदाता सेल्फी प्वाइंट बनाया गया। इस सेल्फी प्वाइंट को मतदान उत्सव की तरह उपयोग में लाया जा रहा है,जहा पर मतदाता मतदान करने के बाद मोबाइल से अपनी फोटो खींचते नजर आए। इस माडल मतदान केंद्र की तैयारी वीडियो आसपुर देवसरा राम प्रसाद और ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विक्रम सिंह उदईशाहपुर के देख रेख में किया गया।
No comments