थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की के साथ बगल के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला, नाबालिक लड़की अपने ननिहाल में रहती थी। म...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के एक गांव की नाबालिक लड़की के साथ बगल के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर डाला, नाबालिक लड़की अपने ननिहाल में रहती थी। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की शौच के लिए रात को करीब साढ़े आठ बजे खेत में गई हुई थी,घात लगाए पड़ोस के एक युवक ने नाबालिक लड़की को मुंह दबाकर उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर बाद जब लडकी घर वापस नहीं आई तो घर वालों ने खोजबीन शुरू किया तो बेहोशी की हालत में लड़की झाड़ियो में मिली। होश आने पर लड़की ने सारी घटना बताई। जिसके बाद इसकी लिखित शिकायत लड़की के रिश्तेदारों ने थाना आसपुर देवसरा में कर दी है।
इस संबंध में थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र इस संबंध में मिला है जांच की जा रही है।
No comments