फाइल फोटो -मृतक मिथुन। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के आमापुर बाजार में आज सुबह करीब साढ़े दस बजे मिथुन बरोई पुत्र जूरन बरोई उम्र ...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के आमापुर बाजार में आज सुबह करीब साढ़े दस बजे मिथुन बरोई पुत्र जूरन बरोई उम्र पच्चीस वर्ष और उसका दोस्त पापुस मोटरसाइकिल से आमापुर बाजार आ रहा था,लेकिन उसकी मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर आमापुर बाजार में एक दीवार में जा भिड़ी जिससे मिथुन की मौके पर ही मौत हो दूसरा व्यक्ति पापूस गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति का इलाज जौनपुर में चल रहा है,जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।सूचना पर आसपुर देवसरा की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक मिथुन पश्चिम बंगाल में गांव दुर्गापुर थाना कलना जिला वर्धमान का रहने वाला था।रोजी रोटी के लिए मिथुन पट्टी कोतवाली के सदहा बाजार में किराए का रूम लेकर मिठाई की दुकान चलाता था।
No comments