फाइल फोटो -मृतक जितेन्द्र। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के छतौना गांव के रहने वाले जितेन्द्र पुत्र राम सनेही उम्र 21 बर्ष राही पट...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के छतौना गांव के रहने वाले जितेन्द्र पुत्र राम सनेही उम्र 21 बर्ष राही पट्टी गांव में खंभे पर चढ़कर ग्यारह हजार बोल्टेज की पावर सप्लाई दुरुस्त कर रहा था अचानक वह करंट के चपेट में आ गया, जिससे वह धूं-धूं कर जलते हुए खंभे से नीचे गिर गया।आनन फानन में लोग जितेन्द्र को बदलापुर सीएचसी लेकर गए जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों ने ढकवा हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया, सूचना मिलते ही आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष सन्तोष कुमार सिंह अपने मय फोर्स के साथ पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर जाम को खाली करवाया। साथ ही शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार जितेन्द्र विद्युत कर्मचारी नहीं था। वह थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पूरा गांव के रहने वाले विद्युत संविदा कर्मचारी रवि उपाध्याय पुत्र लालमनि उपाध्याय के साथ हेल्परी का काम करता था। मृतक जितेन्द्र की मां उर्मिला पत्नी राम सनेही ने थाना आसपुर देवसरा में प्रार्थना पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है मृतक जितेन्द्र की मां ने बताया कि रवि उपाध्याय जबरन मेरे बेटे को सुबह करीब सात बजे अपने साथ ले जा करके खंभे पर चढ़ा दिया जिससे यह घटना हो गई और मेरे बेटे की जान चली गई। थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है उसी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
No comments