Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

परम लक्ष्य एकेडिमी की तरफ से राहगीरों के लिए निशुल्क शरबत की और पक्षियों के लिए पानी की हुई व्यवस्था।

 परम लक्ष्य एकेडिमी की तरफ से निशुल्क शरबत की व्यवस्था। कहा जाता है कि,जिसकी जैसी सोच वो वैसी कहानी रखता है, कोई परिंदों के लिए ...

 परम लक्ष्य एकेडिमी की तरफ से निशुल्क शरबत की व्यवस्था।

कहा जाता है कि,जिसकी जैसी सोच वो वैसी कहानी रखता है, कोई परिंदों के लिए बंदूक, तो कोई परिंदों के लिए पानी रखता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला प्रतापगढ़ के पट्टी में। पट्टी मे स्थित परम लक्ष्य एकेडिमी और लाइब्रेरी के संस्थापक एडवोकेट प्रशांत सिंह की तरफ से पट्टी में स्थित हनुमान जी के मंदिर पर लोगों के लिए निशुल्क शरबत की व्यवस्था कराई गई।इस चिलचिलाती धूप में राहगीरों के लिए और हनुमान जी के भक्तों के लिए यह व्यवस्था आज दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6:00 बजे तक चलती रही। साथ ही इस गर्मी में पक्षियों के लिए भी जगह जगह मिट्टी के बर्तन में पानी भी रखवाया गया, जिसकी सराहना लोगों ने जमकर की। इस अवसर पर लवकुश मिश्रा, पवन तिवारी, विक्रमसिंह, श्लोक, ऋतुराज, संजीव पांडेय सहित कई लोग मौजूद रहे।

No comments

Popular Posts