फाइल फोटो-मृतक राहुल। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के मढरामऊ गांव के रहने वाले राहुल पुत्र शमशेर हरिजन उम्र 21 वर्ष की इब्राहिमपुर ...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के मढरामऊ गांव के रहने वाले राहुल पुत्र शमशेर हरिजन उम्र 21 वर्ष की इब्राहिमपुर घाट पर नदी में डूब गया था, राहुल कोटिया के रहने वाले रहने वाले शोभनाथ का अन्तिम दाह संस्कार में शामिल हुआ था। इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम दाह संस्कार करने के बाद वह दोस्तों के साथ नदी में स्नान के लिए चला गया था। जिसके बाद सभी दोस्त नदी में डूबने लगे हल्ला गुहार सुनने के बाद मल्लाहों द्वारा पांच लोगों को तो बचा लिया गया था, लेकिन राहुल लापता हो गया था।जिसकी तालाश आसपुर देवसरा की पुलिस और करौंदी कलां सुल्तानपुर की पुलिस दिन भर मल्लाहों की मदद से राहुल को ढूंढती रही लेकिन राहुल का कुछ पता नहीं चला सका था। दूसरे दिन मल्लाहों और पुलिस की मदद से राहुल का शव आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के महडौरा गोमती नदी में मिला। राहुल की डूबने की घटना एक दिन पहले थाना करौंदी इब्राहिमपुर घाट सुल्तानपुर में हुई थीं। शव मिलने के बाद करौंदी कलां की पुलिस पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इस घटना से राहुल के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है।
No comments