फोटो-नाबालिग लड़की के अपहरण में शामिल आरोपी शारूख, शन्ने, आजाद, सद्दाम को आसपुर देवसरा की पुलिस जेल भेजती हुई। थाना आसपुर देवसर...
फोटो-नाबालिग लड़की के अपहरण में शामिल आरोपी शारूख, शन्ने, आजाद, सद्दाम को आसपुर देवसरा की पुलिस जेल भेजती हुई।
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की बीते 25 अप्रैल को एक गैर समुदाय लड़के शारूख के साथ गायब हो गई थी, दीक्षा (काल्पनिक नाम) घर से बीए द्वितीय बर्ष की परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी, जब वह समय से विद्यालय नहीं पहुंची तो इसकी सूचना विद्यालय की तरफ से दीक्षा के परिजनों को दिया गया था। पहले परिजन तो लगातार लड़की को ले जाने वालों से बातचीत करते रहे,जब बात नहीं बनी तो दूसरे दिन परिजनों के द्वारा थाना आसपुर देवसरा में तहरीर दी गई थी, जिसमें पांच नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया था, इसी बीच में बजरंग दल विश्व हिन्दू परिषद, व्यापार मंडल अमरगढ़ और भाजयुमो द्वारा थाने का घेराव करके हो हल्ला भी खूब किया गया,इस मामले को लव जेहाद से जोड़कर देखा जाने लगा।इसी बीच गायब हुई लड़की का वायरल विडियो में अपने आप को अपहरण ना होने की बात करते हुए लड़की ने मन्दिर में शादी करने की बात कही और अपने आप को बालिग होने का दावा भी की, साथ ही प्रशासन से किडनैपिंग का मुकदमा वापस वापस ले लेनी की अपील भी की मुकदमा ना वापस होने पर आत्महत्या कर लेने की चेतावनी भी दी थी। इस समय आरोपी और ग़ायब हुई लड़की का कई वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होता रहा है। लेकिन आसपुर देवसरा की पुलिस लगातार चुपचाप आरोपी शारुख राइन का पीछा करती रही,शारुख लगातार व्हाट्सएप पर ऑडियो कॉल करके क्षेत्र के कई लोगों से बात करके मदद की गुहार लगाता रहा। आसपुर देवसरा की पुलिस इलेक्ट्रॉनिक मैनुअल साक्ष्यों के आधार पर सर्विलांस की टीम की मदद से शारुख राइन पुत्र मोहम्मद अजीज राइन निवासी उदईशाहपुर को थाना क्षेत्र कोस्टल मोती दमन जनपद सूरत गुजरात से अपहृत लड़की सहित गिरफ्तार कर लिया साथ ही मुखबिर की सूचना पर इस मामले में अन्य अभियुक्त सद्दाम पुत्र तहावर थाना मछली शहर,जनपद जौनपुर, आजाद अली पुत्र अमीन अली, निवासी करौदहा थाना आसपुर देवसरा, शन्ने पुत्र लाल मोहम्मद निवासी उदईशाहपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के आसपुर देवसरा के तेलियानी नहर से गिरफ्तार करके सभी को जेल भेज दिया है।
No comments