फोटो - ग्राम पंचायत सरायमधई में रामचरित मानस का पाठ होते हुए। पट्टी। ग्राम पंचायत सरायमधई में गांव की सरकार के 3 साल का कार्यकाल...
पट्टी। ग्राम पंचायत सरायमधई में गांव की सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने पर "3 साल बेमिसाल" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अखंड श्री रामचरितमानस का पाठ कराकर ग्राम पंचायत के साथ देश व प्रदेश में शांति, सौहार्द व तरक्की की प्रार्थना की गई। हवन के समय ग्राम प्रधान परशुराम ओझा की अगुवाई में मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक किया गया और शत प्रतिशत मतदान का संकल्प दिलाया गया। हवन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें तीन हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। ब्लॉक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह (पप्पू सिंह), ब्लॉक प्रमुख बाबा बेलखरनाथ धाम सुशील सिंह के प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, ब्लॉक प्रमुख आसपुर देवसरा कमलाकांत यादव, बीडीओ पट्टी मधुकर शुक्ला, नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, रामनारायण इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल पं. विजयंत शर्मा, अनुराधा शर्मा, पट्टी इंस्पेक्टर आलोक कुमार, पृथ्वीगंज चौकी इंचार्ज लक्ष्मीकांत सेंगर, बंधवा चौकी इंचार्ज अजीत सिंह, अखिलेश तिवारी, बबलू पांडेय, राजेश कुमार उमरवैश्य, विनय जायसवाल, सुभाष जायसवाल, संजीव जायसवाल, अजय जायसवाल आदि ने प्रसाद ग्रहण किया।
No comments