फोटो-सोनपुर में मौलाना के घर पहुंची सपा प्रतिनिधिमंडल। जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में मौलाना फारुख की कुछ द...
जेठवारा थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव में मौलाना फारुख की कुछ दिन पहले हत्या हो गई थी,जिसको लेकर दो समुदायों के बीच में टकराव होने का अंदेशा लगाए जाने लगा, इसीलिए पुलिस भी फूंक फूंक कर कदम आगे बढ़ा रही थी,इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सोनपुर गांव में मौलाना की हत्या की जानकारी लेने के लिए सपा प्रतिनिधि मंडल को भेजे जाने की बात सामने आई, लेकिन प्रशासन ने शान्ति व्यवस्था को देखते हुए इसका परमीशन नहीं दिया और जगह जगह पर पुलिस ने बैरीकेटिंग लगा दिया। फिर भी सपा प्रतिनिधि मंडल सोनपुर गांव में किसी तरह आज पहुंच ही गई ,और पुलिस को खबर भी नहीं लगी,और जब तक पुलिस को खबर लगती तब तक सपा प्रतिनिधि मंडल के मोहम्मद शकील नदवी (प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा), विधायक डाक्टर आर के वर्मा, पूर्व मंत्री विधायक क़माल अख्तर, पूर्व एम एल सी उदयवीर सिंह सहित कई लोग मौलाना के घर पहुंच कर घटना की पूरी जानकारी लेकर सोनपुर गांव से बाहर निकल गए।
No comments