Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/सर्प दंश से बीए की छात्रा की हुई मौत।

फाइल - फोटो रिया  थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शनिवार की रात करीब एक बजे बीए द्वितीय वर्ष की छात्र...



फाइल - फोटो रिया 

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के मोलनापुर गांव में शनिवार की रात करीब एक बजे बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा रिया पुत्री बिहारी लाल वर्मा उम्र 19 बर्ष को चारपाई पर सोते समय दाहिने हाथ में सांप ने काट लिया, जिसके बाद रिया जाग गई इसकी जानकारी परिजनो को दी तो परिजनों ने आनन-फानन में अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए वहां से रिया के परिजनों ने पूरेदलपतशाहपुर में एक व्यक्ति के यहां झाड़-फूंक कराने के लिए लें गए, तत्पश्चात दूसरे जगह झाड़-फूंक करने मिरसाद जौनपुर लेकर जा रहे थे।लेकिन रास्ते में ही रिया की मौत हो गई। रिया के पास एक भाई और सात बहनें हैं,सात बहनों में छठे नंबर की बहन रिया थी, जिनमें चार बहनें संगीता, सरिता, बिंदू , अंतिमा की शादी हो चुकी है। , अंकिता,रिया और अंशू की शादी होना बाकी था। रिया की मौत की खबर घर पर पहुंचते हैं घर में मातम पसर गया, रिया के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हुआ है। रिया के पिता बिहारी लाल वर्मा बेहद गरीब है, रिया के परिजनों को ढांढस बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा, ग्राम प्रधान रूपेश गिरी ने रिया के परिजनों को हर संभव मदद करेना भरोसा दिलाया।

No comments

Popular Posts