Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

कार और बाइक की टक्कर में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की हुई मौत।

फोटो - कार और बाइक के एक्सीडेंट के बाद कार के परखच्चे उड...

फोटो - कार और बाइक के एक्सीडेंट के बाद कार के परखच्चे उड़े।

आसपुर देवसरा इलाके की चौकी नगर ढकवा विद्युत उपकेंद्र के ठीक सामने नेशनल हाईवे पर कार और बाइक का एक्सीडेंट हो गया जिसमें कार का ड्राइवर राजन कुमार राय पुत्र नारायण राय निवासी छपरा मेघ थाना मुसहरी जनपद मुजफ्फरनगर बिहार, साथ ही बाइक सवार नरसिंह शर्मा और इनकी पत्नी सुदामा देवी निवासी खेतासराय जौनपुर की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पट्टी आनन्द राय और थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने हमराही के साथ पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। साथ ही घायल मुकेश झा पुत्र दीपनंदन झा , विशाल झा निवासी मारीपुर थाना मनियारी जनपद मुजफ्फरपुर बिहार, को इलाज के लिए बदलापुर जौनपुर सीएससी भर्ती कराया।मिली जानकारी के अनुसार कार सवार लोग अयोध्या से दर्शन कर अपने घर को जा रहे थे, तभी रास्ते में ये दर्दनाक घटना हो गई। जिनमें तीन लोगों की जान चली गई।

No comments

Popular Posts