Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

फर्जी गूगल हेल्पलाइन का शिकार हुआ क्षेत्र पंचायत सदस्य, खाते से 47 हजार गायब।

फोटो- साइबर ठगी का शिकार हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र चौरसिया। आसपुर देवसरा क्षेत्र के सेतापुर गांव के  क्षेत्र पंचायत स...

फोटो- साइबर ठगी का शिकार हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश चंद्र चौरसिया।
आसपुर देवसरा क्षेत्र के सेतापुर गांव के  क्षेत्र पंचायत सदस्य के निजी खाते से साइबर अपराधियों ने फर्जी गूगल हेल्पलाइन के जरिए 47 हजार की रकम पल भर में उड़ा दी। घटना की तहरीर  आसपुर देवसरा पुलिस के साथ साइबर सेल को दी है। सेतापुर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य सुरेश चौरसिया ने आसपुर देवसरा पुलिस को तहरीर देकर में आरोप लगाया है कि गांव के मजदूर राम सिंह को ग्राम सभा के खाते से मजदूरी का भुगतान किया गया। लेकिन लिपिकीय  भूल के चलते वह पैसा मजदूर के खाते में न जाकर जनपद कौशांबी के चरवा शाखा में किसी अन्य के खाते में चला गया। ग्रामीण बैंक की सदहा स्थित शाखा पर संपर्क करने के दौरान प्रबंधक ने कहा कि पूर्व के प्रबंधक का तबादला हो गया है। ऐसे में उन्हें किसी ने गूगल हेल्पलाइन से संपर्क करने की सलाह दी। गूगल हेल्पलाइन की फेंक वेबसाइट पर कंप्लेंट के दौरान उन्हें फोन आया और एक लिंक भेजा गया लिंक को ओके करते ही उनके खाते से पलभर में तीन बार में 47हजार की रकम खाते से कट गई। पीड़ित भाग कर बैंक पहुंचा और अपना खाता होल्ड कराने के पश्चात साइबर अपराध की शिकायत आसपुर देवसरा पुलिस के साथ जिला मुख्यालय स्थित साइबर सेल पर की है।

No comments

Popular Posts