Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

लापता व्यक्ति की पत्नी ने पति को दिखाया मृतक, पत्नी समेत तीन मुकदमा हुआ दर्ज।

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पूरा गांव के निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह 1995 में मुंबई गए हुए थे, लेकिन वह वहां से लापता हो गए। जिसके...

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के पूरा गांव के निवासी ज्ञान प्रकाश सिंह 1995 में मुंबई गए हुए थे, लेकिन वह वहां से लापता हो गए। जिसके बाद ज्ञान प्रकाश सिंह की पत्नी गीता देवी अपने पति की मृत्यु प्रमाण पत्र 2016 में ग्राम पंचायत सचिव से मिलकर जारी करा लिया। फिर ज्ञान प्रकाश सिंह कि जमीन को उनकी पत्नी ने बेचना शुरू कर दिया। ज्ञान प्रकाश सिंह के भाई अजीत प्रताप सिंह ने न्यायालय में वाद दायर करके आरोप लगाया कि 2019 में पट्टी में स्थित जनसेवा केंद्र द्वारा फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया गया था। अदालत की आदेश पर पुलिस ने गीता देवी तत्कालीन ग्राम विकास सचिव और जन सेवा केंद्र के संचालक मोहम्मद मुर्तजा निवासी कस्बा पट्टी के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है।

No comments

Popular Posts