Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

अन्तर्जनपदीय लड़के के साथ लड़की हुई फुर्र,आसपुर देवसरा थाने में दी गई तहरीर।

आसपुर देवसरा। किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।  आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव के एक व्य...



आसपुर देवसरा। किशोरी को बहला फुसलाकर भाग ले जाने के मामले में पुलिस से शिकायत की गई है।
 आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के सेतापुर गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि रविवार की रात 8:00 बजे उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से कुछ दूर शौच के लिए गई थी। जहां से वह गायब हो गई। खोजबीन के दौरान पता चला कि जौनपुर जनपद के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के दो लोग उसे भगा ले गए। उनके गांव जाने पर पता चला कि एक युवक उसकी 16 वर्षी किशोरी बेटी को लेकर सुल्तानपुर जनपद के चांदा बस स्टॉप से कहीं लेकर चला गया इसके बाद रात में ही 112 पुलिस बुलाकर दूसरे युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं पीड़ित ने सोमवार को आसपुर देवसरा थाने पर किशोरी को भगा ले जाने समेत गंभीर आरोपों का प्रार्थना पत्र लेकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

No comments

Popular Posts