फोटो-सहायक विकास अधिकारी इन्द्र प्रताप सिंह का विदाई समारोह । विकास खंड आसपुर देवसरा में कार्यरत सहायक व...
विकास खंड आसपुर देवसरा में कार्यरत सहायक विकास अधिकारी इन्द्र प्रताप सिंह सेवानिवृत्त होने पर समस्त ब्लाक कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इन्द्र प्रताप सिंह को लोगों ने माल्यार्पण करके मालाओं से लाद दिया , इस समय बाबा बेलखरनाथ के ब्लाक प्रमुख के बड़े भाई राजकुमार सिंह और आसपुर देवसरा के ब्लाक प्रमुख कमला कांत यादव, विडियो राम प्रताप, सहायक विकास अधिकारी कार्यवाहक के रूप में गोविंद सिंह सहित कई लोग जिनमें जयप्रकाश सिंह, रवि सेन सिंह, दिनेश कुमार प्रजापति, कमलेश कुमार,दीपक सिंह, प्रदीप पांडेय, अयोध्या प्रसाद, विकास शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे हैं।
No comments