फोटो -गुमशुदा बच्चा थाना महराजगंज क्षेत्र के कठार गांव में आज सुबह करीब दस बजे एक पांच वर्षीय नाबालिग बच्चा घूमता हुआ लोगों को...
थाना महराजगंज क्षेत्र के कठार गांव में आज सुबह करीब दस बजे एक पांच वर्षीय नाबालिग बच्चा घूमता हुआ लोगों को मिला, लोगों ने उसका नाम पूछा तो वह अपना नाम मनीष और पिता का नाम सतन बताया, लेकिन वह कहां का रहने वाला है इसका पता बच्चा नहीं बता पा रहा था, जिसके बाद इस बच्चे की फोटो की व्हाट्सएप ग्रुप में डाला गया। नतीजन बच्चा अपने माता-पिता के पास सकुशल पहुंच गया। मिली जानकारी के अनुसार बच्चे की मां किसी ईंट भट्टे पर मजदूरी का काम करती थी। वह रेडीगारापुर क्षेत्र के रहने वाले सतन से दो हफ्ते पूर्व लव मैरिज की है, आज बच्चे की मां इसे अपने साथ लेकर रेडीगारापुर में मार्केटिंग करने आई थी। जिसके बाद बच्चा गुम हो गया,और वह करीब चार किलोमीटर पैदल चलकर थाना महराजगंज क्षेत्र के कठार गांव में पहुंच गया था, इस समय थाना आसपुर देवसरा की पुलिस और महराजगंज की पुलिस इस बच्चे को लेकर जांच पड़ताल करती रही।
No comments