फोटो- ग्राम प्रधान सुरेश शुक्ला के यहां भारी पुलिस बल। पट्टी ग्रामीण अंचल के ग्राम प्रधान को पूरे परिवार के साथ जान से मार देने ...
पट्टी ग्रामीण अंचल के ग्राम प्रधान को पूरे परिवार के साथ जान से मार देने की धमकियां एक व्यक्ति द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों से फोन पर दिलवाई गई है। जिसके चलते ग्राम प्रधान के साथ ही उनके परिजन भयभीत हो गए हैं।सूचना पर सुरक्षा के एहतियातन पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है।
बता दें पट्टी ग्रामीण अंचल के ग्राम प्रधान सुरेश कुमार शुक्ला को फोन पर गांव के ही कुछ अराजक तत्वों द्वारा पूरे परिवार के साथ जान से मार देने की धमकी फोन पर दी जा रही है। जिसके चलते डरे सहमे ग्राम प्रधान ने मामले की सूचना पुलिस विभाग के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर सुरक्षा के एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मामले में ग्राम प्रधान सुरेश कुमार शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रधानी की रंजिश को लेकर पूर्व में भी गोलीबारी की घटना घट चुकी है।अब पूरे परिवार को फोन पर गांव के ही व्यक्ति द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों से जान से मार देने की धमकियां दी जा रही हैं। मामले की सूचना पूर्व में ग्राम प्रधान द्वारा पट्टी सर्कल के पुलिस क्षेत्राधिकार को दी गई है। पूरे परिवार की सुरक्षा एवं जान माल की रक्षा पर सुरक्षा के एहतियातन महिला दरोगा के साथ ही कस्बा इंचार्ज व दर्जनों की संख्या में पुलिस बल सुरक्षा के एहतियातन मौके पर तैनात कर दिया गया है वही ग्राम प्रधान ने मामले की तहरीर पुलिस से देकर कार्रवाई की मांग की है।
No comments