आसपुर देवसरा। फोटो- अन्नपूर्णा भोजनालय का उद्घाटन करते कप्तान डाक्टर अनिल कुमार। थाना आसपुर देवसरा में प्रतापगढ़ के ...
फोटो- अन्नपूर्णा भोजनालय का उद्घाटन करते कप्तान डाक्टर अनिल कुमार।
थाना आसपुर देवसरा में प्रतापगढ़ के नवागत कप्तान डाक्टर अनिल कुमार ने अमरगढ़ में आदर्श पुलिस सहायता केन्द्र का और आसपुर देवसरा थाने में बने अन्नपूर्णा भोजनालय का उद्घाटन किया।इस इस समय पंडित जी के मंत्रोच्चारण के साथ कप्तान डाक्टर अनिल कुमार ने नारियल फोड़कर फीता काटा। कप्तान डाक्टर अनिल कुमार ने अन्नपूर्णा भोजनालय और पुलिस सहायता केन्द्र को लेकर थाना आसपुर देवसरा के यशो सन्तोष कुमार सिंह की सराहना की साथ ही उन्होंने कहा कि पुलिस सहायता केन्द्र और अन्नपूर्णा भोजनालय यहां के लोगों के सहायता से बना है। आसपुर देवसरा में बना अन्नपूर्णा भोजनालय आधुनिक सुविधाओं से लैस है।इस समय क्षेत्र के कई सम्भ्रांत लोग उपस्थित रहे जिनमें शारदा दूबे, प्रदीप पांडेय, अन्नू सिंह, विक्रम सिंह, शुभम् पांडे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
No comments