फोटो-दुर्घटनाग्रस्त हुई ऑटो। बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूली ऑटो के पलटने से लगभग आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए।घायल छात्राओं को सी...
बच्चों को घर छोड़ने जा रही स्कूली ऑटो के पलटने से लगभग आधा दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए।घायल छात्राओं को सीएचसी ले जाया गया जहां पर एक छात्र की हालत गंभीर होने के चलते जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।
अमरगढ़ बाजार के समीप उदईशाहपुर स्थित अलका कान्वेंट स्कूल की स्कूली ऑटो स्कूल की छुट्टी होने के बाद बच्चों को घर छोड़ने जा रही थी और ऑटो पचौरी तिराहे के समीप पहुंची थी कि तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई और ऑटो में बैठे छात्र-छात्राएं चोटिल हो गए।आसपास के लोगों की मदद से घायल बच्चों को ऑटो से बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज हेतु सीएचसी अमरगढ़ ले जाया गया। घायल छात्र-छात्राओं में शिवांशी कार्तिक रुद्र राघव व देव को सामान्य चोटें आई लेकिन मिली सूत्रों के जानकारी के अनुसार सीएचसी के डॉक्टरों ने छात्र पीयूष मिश्रा की हालत गंभीर बताई और उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।
No comments