Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/अश्लील फोटो विडियो बनाकर लड़की से जबरन दुष्कर्म मामले में मुकदमा हुआ दर्ज।

थाना आसपुर देवसरा इलाके की रमगढा गांव की रहने वाली एक लड़की की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी 17 वर्षीय लड़की ...

थाना आसपुर देवसरा इलाके की रमगढा गांव की रहने वाली एक लड़की की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि मेरी 17 वर्षीय लड़की के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने बीते 29 जून की रात को जबरन मेरी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाया। मिली जानकारी के अनुसार लड़की के पड़ोस में रहने वाले लड़के ने लड़की से पहले शारीरिक संबंध बनाया फिर उसका विडियो बना लिया, जिसके बाद लड़की दिल्ली चली गई कुछ महीने बाद जब लड़की दिल्ली से घर पर वापस आई तो लड़का उसपर शारीरिक संबंध बनाने का फिर से दबाव बनाने लगा,मना करने पर फोटो विडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। 29 जून की रात्रि को लड़की अपने मां के साथ घर के बाहर सोई हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला लड़का, लड़की का मुंह दबाकर उठा ले गया और उसके साथ बालात्कार किया। आसपुर देवसरा की पुलिस प्रार्थना पत्र के आधार पर पाक्सो एक्ट सहित पिता पुत्र पर कई गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

No comments

Popular Posts