फाइल फोटो - मृतक उमेश। पट्टी प्रतापगढ़।कोतवाली क्षेत्र के किठौली जलालपुर गांव से 11 वर्षीय मासूम घर से लापता हो गया...
फाइल फोटो - मृतक उमेश।
पट्टी प्रतापगढ़।कोतवाली क्षेत्र के किठौली जलालपुर गांव से 11 वर्षीय मासूम घर से लापता हो गया था। जिसका शव गांव के समीप कुएं में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।
गांव की रहने वाली सरस्वती पत्नी अवधेश कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसका 11 वर्षीय बेटा उमेश मंगलवार की रात्रि करीब 1 बजे से लापता हो गया था। शुक्रवार को पुलिस को पता चला कि गांव के समीप एक कुएं में शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर कर्मियों की मदद से कुंए से शव को बाहर निकलवाया। शव की पहचान होने पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। बता दे मृतक किशोर उमेश तीन भाइयों में मझला भाई था वह कक्षा 6 का छात्र था। बड़ा भाई मुकेश और छोटे भाई किशन के साथ ही अन्य परिवारीजन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
No comments