Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

मकान में रखे पटाखों में हुआ विस्फोट मकान का छत उड़ा एक लड़की हुई जख्मी।

फोटो-घायल सृष्टि का इलाज करते हुए अमरगढ़ के डॉक्टर। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में बिस्फोटक सामग्री से भरे बंद कमरे में धमाका...


फोटो-घायल सृष्टि का इलाज करते हुए अमरगढ़ के डॉक्टर।
आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में बिस्फोटक सामग्री से भरे बंद कमरे में धमाका हो गया। धमाका इतना तेज था कि कमरे पर लदी छत उड़ गई और कमरे में आग लग गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।वहीं मलवे की चपेट में आकर एक लड़की घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए ले जाया गया है। 
 थाना क्षेत्र के रामगंज बाजार में आलोक त्रिपाठी का एक मकान है। इस मकान में रामगंज बाजार निवासी नन्हे हवाईदार ने एक कमरा किराए पर लिया हुआ था। जिसमें उसने आतिशबाजी की सामग्री डंप करके रखी थी। शनिवार को सुबह अचानक बंद कमरे में जोरदार धमाका हो गया। जिससे कमरे की छत उड़ गई और कमरे में आतिशबाजी की सामग्री रखी होने के कारण आग लग गई। धमाके से उड़े मलबे की चपेट में आकर सृष्टि बरनवाल उम्र 20 वर्ष पुत्री शिवनारायण बरनवाल निवासी मुनीपुर थाना चांदा सुल्तानपुर घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया सृष्टि की गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने जिले के लिए रेफर कर दिया। धमाका इतना तेज था कि बगल स्थित अनिल त्रिपाठी,सुभाष चंद्र त्रिपाठी व निलेश बरनवाल के घर में दरारें आ गई। घटना की सूचना मिलते ही पट्टी से फायरकर्मी मौके पर जा पहुंचे और घंटो की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। धमाके का वास्तविक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।घटना की सूचना मिलने पर एडिशनल एसपी पूर्वी दुर्गेश कुमार सिंह और आसपुर देवसरा की पुलिस मौके पर जांच-पड़ताल के लिए पहुंच गए। बीच बाजार में हुए इस धमाके से लोग दहशत में है। मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि ब्लास्ट हुआ है,जिसने कमरा किराए पर लिया है उसके पास आतिशबाजी का लाइसेंस है पर उसकी वैधता खत्म हो गई है अभी तक उसका नवीनीकरण नहीं कराया गया है।मामले की जांच कर समुचित कार्यवाही की जाएगी।

No comments

Popular Posts