*थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।* *➡️ अवैध रूप से व्यापार कर रहा पटाखा व्यापारी गिरफ्तार* *➡️ विस्फोटक पदार्थ अधि0 में वांछित 02 अभियुक्त...
*थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।*
*➡️ अवैध रूप से व्यापार कर रहा पटाखा व्यापारी गिरफ्तार*
*➡️ विस्फोटक पदार्थ अधि0 में वांछित 02 अभियुक्तगण गिरफ्तार, 07 बण्डल पटाखा बनाने का सामान व उपकरण बरामद ।*
*➡️ दिनांक 06.07.2024 में थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत रामगंज बाजार में जामा मस्जिद गली में स्थित एक किराये के मकान में अवैध रूप से रखे पटाखे में अचानक विस्फोट होने की घटना में राहगीर 01 लड़की हो गई घायल ।*
*➡️ उच्चाधिकारी द्वारा फील्ड यूनिट व बम डिस्पोजल टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचकर किया गया था घटना स्थल का निरीक्षण ।*
*➡️ शक्तिशाली विस्फोट से मकान का मलवा व घर में रखा सामान बाहर सड़क पर बिखर पड़ा था तथा घर का छत गिर गई व मकान में आग लग गई जिससे पटाखों के जलने फटने व बारूद की तेज गंध आ रही थी ।*
*➡️ फायर सर्विस टीम पट्टी की सहायता से तत्काल आग पर नियन्त्रण पाया गया ।*
*➡️ विस्फोट में घायल लड़की को तत्काल उपचार हेतु सीएचसी अमरगढ़ भेजा गया ।*
*➡️ आतिशबाज का लाइसेंस दिनांक 31.03.2018 तक था वैध*
*➡️ लाइसेंस धारक का पुत्र द्वारा अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ इक्टठा कर पटाखे बनाकर चोरी छिपे कर रहा था व्यापार ।*
*पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री डॉ अनिल कुमार* द्वारा अपराध में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी श्री दुर्गेश कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री आनन्द कुमार राय के निकट पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह थाना आसपुर देवसरा के नेतृत्व में आज दिनांक 07.07.2024 को उ0नि0 राजेश कुमार मय हमराह द्वारा* थाना स्थानीय में पंजीकृत *मु0अ0सं0 191/24 धारा 288, 125 BNS व धारा 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम* की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु मुखबिर की सूचना पर थाने के द्वितीय मोबाइल पर तैनात अधि0/कर्मी म0उ0नि0 दिब्या सिंह मय हमराह का0 नन्द किशोर, का0 राकेश कुमार को साथ लेकर क्षेत्रान्तर्गत मानापुर बार्डर एक व्यक्ति के ट्यूबेल के पास से *01 अभियुक्त सोल्जर पुत्र नन्हे व 01 अभियुक्ता अनवरी बेगम पत्नी नन्हे निवासी रामगंज बाजार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़* को समय करीब 9.00 बजे में गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तार अभियुक्तगणों की निशानदेही पर समय करीब 10.00 बजे में पटाखा बनाने का समान व उपकरण को बरामद किया गया ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों नें पूछताछ में बताया कि* हमारे पिता नन्हे लाल की पटाखा बनाने व बेचने के लाइसेन्सी थे, जो वर्ष 2018 में लाइसेन्स समाप्त हो गया था जिसका नवीनीकरण नहीं कराये थे और उन्हें लकवा मार दिया था, मैं अपनी माँ अनवरी बेगम के साथ मिलकर गांव के ही आलोक तिवारी पुत्र स्व0 विनोद त्रिपाठी निवासी कस्बा रामगंज का घर किराये पर लेकर चोरी छिपे पटाखा बनाने का सामान व बारूद आदि खरीदकर व्यापार करते थे । आगामी त्योहार के दृष्टिगत भारी मात्रा में विस्फोटक सामान/ उपकरण खरीदकर मैंने आलोक तिवारी के मकान में इक्ट्ठा कर रखा था और पटाखा भी तैयार किया था लेकिन दिनांक 06.07.2024 को अचानक घर में विस्फोटर हो जाने के कारण सारा सामान, बारूद आदि जलकर राख हो गया । कुछ बारूद व पटाखा बनाने का सामान मेरे पुराने मकान में भी है मैं चलकर बरामद करा सकता हूँ ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण –*
1- सोल्जर पुत्र नन्हे उम्र करीब 20 वर्ष निवासी कस्बा रामगंज बाजार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
2- अनवरी बेगम पत्नी नन्हे उम्र करीब 58 वर्ष निवासी कस्बा रामगंज बाजार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
*बरामदगी –*
1 – पटाखा बनाने की बत्ती 573 ग्राम
2- एक बण्डल छोटी बत्ती 93 ग्राम
3- पाउडर काला 50 ग्राम
4- पाउडर सिल्वर कल कागज में लिपटा 10 ग्राम
5- कोयला 13 किलो 500 ग्राम
6- 30 अदद पटाखे का खोखा
7- पटाखा बनाने के उपकरण प्लास, सूजा, बाँस का डंडा
*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
दिनांक 06.07.2024 को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत कस्बा रामगंज बाजार में सुबह करीब 8.30 बजे एक किराये के मकान जिसमें पटाखा बनाने के विस्फोट सामान रखे हुए थे, में अचानक विस्फोट हो जाने व शक्तिशाली विस्फोट में मकान के बाहर राहगीर एक लड़की के घायल हो जाने तथा मकान की छत्त आदि टूटने व सामान जलने की घटना के संबंध में थाना आसपुर देवसरा में *मु0अ0सं0 191/24 धारा 288, 125 BNS व धारा 3/4/5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1908* बनाम 02 नामजद अभियुक्तों के अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है ।
*पुलिस टीम -* उ0नि0 राजेश कुमार, म0उ0नि0 दिब्या हमराह का0 नन्द किशोर, का0 राकेश कुमार थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ ।
No comments