फोटो- 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाला आरोपी मोइन 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाला सपा नेता 50 करोड़ का मालिक, दूसरी क्लास ...
12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप करने वाला सपा नेता 50 करोड़ का मालिक, दूसरी क्लास तक की है पढ़ाई
अयोध्या रेपकांड के मुख्य आरोपी सपा नेता मोईद खान ने दूसरी क्लास तक पढ़ाई की है। पर पिछले 15 सालों में उसकी संपत्ती में लगातार बढ़ोतरी हुई है।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या के भदरसा में नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में मुख्य आरोपी समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान के बारे में कई बातों का खुलासा हुआ है। दूसरी क्लास तक पढ़ा मोइद खान 50 करोड़ की संपत्ति का मालिक है। कल सपा नेता के घर पर बुलडोजर चलाया गया था। खाद्य सुरक्षा उपायुक्त ने बेकरी सील की और बेकरी का लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। वहीं पीड़ित परिजन को धमकाने के आरोप में भी एफआईआर दर्ज कराई गई है।
दूसरी क्लास तक पढ़ा है मोईद खान
एक मीडिया चैनल को मोईद खान के गांव वालों ने बताया कि मोईद खान ज्यादा पढ़ा-लिखा नहीं है। मदरसे में दो साल ही गया था, इसके बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और कारोबार में लग गया था। कई कारोबार करने के बाद भी उसे असफलता हाथ लगी।गांव वालों ने बताया कि बाद में वह जमीन खरीदने बेचने का काम करने लगा। उसी में पैसा बनाया और फिर सब कहने लगे कि वह नेता हो गया ।
18 साल की उम्र में करने लगा था राजनीति
पढ़ाई छोड़ने के बाद मोईद खान 18 साल की उम्र से पॉलिटिक्स में दिलचस्पी लेने लगा था। प्रॉपर्टी का काम करते हुए वह कांग्रेस दफ्तर में बैठने लगा जिसके कारण लोग उसे कांग्रेस का कार्यकर्ता समझने लगे। बता दें कि मोईन साल 2012 से भदरसा के नगर अध्यक्ष हैं। करीब 6 साल पहले मोईद खान ने बेकरी शुरू की थी। मोईद के 4 बेटे और 2 बेटियां हैं। बड़े बेटे का नाम जाहिर, नदीम, नफीस और सबसे छोटा बेटा जावेद है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक पीड़ित लड़की के पिता नहीं हैं मां और उसकी बहनें मजदूरी करके अपना पेट भरती हैं। लड़की अपनी मां के मदद के लिए गांव में काम करती थी। एक दिन जब वह काम से वापस लौट रही थी तब बेकरी मालिक और सपा नेता मोईद खान ने लड़की को रोककर किसी बहाने से अंदर बुला लिया। इसके बाद नौकर के साथ मिलकर उसके साथ गैंगरेप किया। वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी।
इस घटना के कई दिन बाद जब एक दिन लड़की के पेट में दर्द हुआ तब जाकर लड़की ने अपनी मां को सारी सच्चाई बताई। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच जारी है।
No comments