Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

महराजगंज जौनपुर/गला काटकर हत्या करने वाले अभियुक्तो को पुलिस ने दबोचा।

  गला काटकर हत्या करने वाले अभियुक्तो को पुलिस ने दबोचा। पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपरा...


 
गला काटकर हत्या करने वाले अभियुक्तो को पुलिस ने दबोचा।
पुलिस अधीक्षक जौनपुर, डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, श्री शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी बदलापुर, श्री अरविन्द कुमार वर्मा के कुशल पर्यवेक्षण में थाना महराजगंज पुलिस टीम द्वारा एसओ अश्विनी कुमार दूबे के नेतृत्व में दिनांक 31.07.2024 को ग्राम पूरागम्भीरशाह में अपने मकान के बाहर सोते समय ओमप्रकाश मिश्रा पुत्र राजपति मिश्रा की हत्या का सफल अनावरण करते हुए हत्या में शामिल अभियुक्तगण 1. माले पुत्र स्व0 रामकिशोर उम्र करीब 50 वर्ष, 2. भोले पुत्र माले धरिकार उम्र करीब 20 वर्ष, 3. राजू बिन्द पुत्र राजेश बिन्द उम्र करीब 24 वर्ष निवासीगण पूरागम्भीरशाह थाना महराजगंज जनपद जौनपुर 4. कुलदीप पुत्र सुरेश बिन्द उम्र करीब 20 वर्ष निवासी बरईपार थाना तेजीबाजार जौनपुर को उमरी मोड़ के पास स्थित मकान से दिनांक 03.08.2024 को समय 09.15 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटनास्थल मे प्रयुक्त आलाकत्ल को बरामद किया। विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय भेजा गया।
*अभियुक्तगण का विवरण-*
 1. माले पुत्र स्व0 रामकिशोर उम्र करीब 50 वर्ष निवासी पूरागम्भीरशाह थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
2. भोले पुत्र माले धरिकार उम्र करीब 20 वर्ष निवासी पूरागम्भीरशाह थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
3. राजू बिन्द पुत्र राजेश बिन्द उम्र करीब 24 वर्ष निवासी पूरागम्भीरशाह थाना महराजगंज जनपद जौनपुर। 
4. कुलदीप पुत्र सुरेश बिन्द उम्र करीब 20 वर्ष निवासी बरईपार थाना तेजीबाजार जौनपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 130/2024 धारा  103(1)बीएनएस थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का विवरण-*
1. एक लोहे का बांका, एक सायकिल का चेन, एक बांस का डण्डा, खून लगा हुआ एक टी शर्ट व एक जीन्स-पैण्ट 
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 अश्विनी कुमार दूबे थानाध्यक्ष थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।  
2. उ0नि0 श्री शिवप्रसाद पाण्डेय चौकी प्रभारी एबीएस नगर थाना महराजगंज जनपद जौनपुर। 
3. हे0का0 रामानन्द यादव थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।
4. का0 अश्विनी कुमार थाना महराजगंज जनपद जौनपुर। 
5. उ0नि0 मंजय यादव थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।  
6. का0 विकाश यादव थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।  
7. का0 रणविजय यादव थाना महराजगंज जनपद जौनपुर।

No comments

Popular Posts