फोटो - थाना अध्यक्ष आसपुर देवसरा सन्तोष कुमार सिंह का स्वागत करते हुए मुकेश पाण्डेय। फोटो - स्टडी प्वाइंट लाइब्रेरी।...
फोटो - लाइब्रेरी का उद्घाटन करते हुए रामगंज के नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश सिंह।
नगर पंचायत रामगंज में नहर के समीप स्टडी प्वाइंट डिजिटल लाइब्रेरी का शुक्रवार को उद्घाटन किया गया । मुख्य अतिथि के रूप में पहुँचे रामगंज के चेयरमैन राकेश सिंह के द्वारा विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस मौके पर राकेश सिंह ने कहा कि रामगंज में लाइब्रेरी खुलने से कम्प्टीशन की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए अब पढ़ाई करना आसान हो जाएगा। उन्होंने डिजिटल लाइब्रेरी खुलने तथा बच्चों की सेल्फ स्टडी के लिए की गई बेहतर व्यवस्था की सराहना की। सुजानगंज से पहुँचे संजय त्रिपाठी ने कहा कि अगर अनुकूल शैक्षणिक माहौल मिले और बच्चे ईमानदारी से मेहनत करें तो जीवन में हर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।
एसओ आसपुर देवसरा संतोष सिंह ने कहा कि बड़े-बड़े शहरों की तरह अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी डिजिटल लाइब्रेरी का खुलना शिक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता को दर्शाता है। इससे बच्चों को अपनी पढ़ाई करने के साथ हीं शैक्षणिक चर्चा का भी मौका मिलेगा।
लाइब्रेरी के डारेक्टर पत्रकार मुकेश पांडेय ने बताया कि छात्र- छात्राओं के लिए वाई-फाई सुविधा से लैस इस लाइब्रेरी को पूरी तरह आधुनिक बनाया गया है। मौके पर राजा कुंवर ज्योति प्रताप सिंह ,जोखन सिंह मामा, प्रशांत जयसवाल राजू सिंह, घनश्याम यादव,विनय पांडेय, उदयराज मिश्रा एसआई बलराम पाठक, रवी सिंह, बजरंग सिंह , गब्बर, विनीत सिंह ,समेत तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहें।
No comments