Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

आसपुर देवसरा/गाड़ी चालक की हुई पिटाई।

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव के रहने वाले शेषधर गौड़ पुत्र अच्छे लाल गौड़ ने थाना आसपुर देवसरा में प्रार्थना पत्र...

थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के उदईशाहपुर गांव के रहने वाले शेषधर गौड़ पुत्र अच्छे लाल गौड़ ने थाना आसपुर देवसरा में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि गोदल पट्टी गांव के रहने बृजेश यादव, प्रदुम्न यादव ने उसकी उस समय पिटाई कर दी जब वह अपनी गाड़ी से अलका कान्वेंट के बच्चों को लेकर स्कूल की तरफ आ रहा था। शेष धर ने बताया कि गोविंदपुर गांव में सड़क पर पाइप फैली हुई थी, जिसके कारण मैंने गाड़ी को रोक दी काफी देर गाड़ी का हॉर्न बजाया जब कोई नहीं दिखाई दिया तो मैंने अपनी गाड़ी पाइप पर चढ़ा दिया था, पिटाई करने वाले आरोपी ने मुझे बताया कि तुम्हारी गाड़ी चढ़ने के कारण मेरी पाइप फट गई। इसी बात को लेकर मेरी पिटाई कर दी गई।

No comments

Popular Posts