फोटो -इसी घटिया ईंट से इंटर लॉकिंग का बार्डर बना। फोटो - इंटर लॉकिंग कम पड़ने पर नंबर तीन की ईंट का उपयोग। ...
भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा इंटर लॉकिंग।
विकास खंड आसपुर देवसरा क्षेत्र के परहत ग्राम सभा के काशीपुर गांव में लोगों को आने जाने के लिए कोई असुविधा ना हो जिसके इंटरलॉकिंग का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन इस गांव में इंटरलॉकिंग का निर्माण मानक के विहीन तरीके से बनाया जा रहा है। जिसकी शिकायत युवा एंटी करप्शन के जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ पवन त्रिगुणाइत द्वारा सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफार्म पर किया गया है,पवन ने एक्स पर शिकायत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,मुख्यमंत्री योगी,डीएम प्रतापगढ़,सीडीओ प्रतापगढ़ को बताया कि काशीपुर गांव में जो इंटरलॉकिंग बन रहा है,वो मानक के विहीन है, इंटर लॉकिंग के बार्डर में वो तीन नंबर की ईंट का उपयोग किया गया है। साथ ही इंटरलॉकिंग के नीचे गिट्टी नहीं विछाई गई है जिसकी जांच होनी चाहिए, इसकी शिकायत पर खंड विकास अधिकारी आसपुर देवसरा मौके पर पहुंच कर बने हुए इंटर लॉकिंग का निरीक्षण किया,और वापस चलें गए।मामले का तूल पकड़ता देख इंटर लॉकिंग बनाने वाले ठेकेदार अपना आपा खो बैठा यहां तक कि पत्रकार सहित शिकायत करने वाले कई लोगों को धमकी और गाली गलौज करने लगा जिसका आडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, गाली-गलौज की लिखित शिकायत थाना आसपुर देवसरा में ठेकेदार के खिलाफ दी गई है। देखने वाली बात होगी कि ऐसे भ्रष्ट ठेकेदारो और जिम्मेदार अधिकारियों के उपर कार्यवाही कब तक होगी।
No comments