फोटो - रामगंज बाजार में एडीजी भानू भास्कर घटना का जायजा लेते हुए। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत रामगंज बाजार में रामच...
थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के नगर पंचायत रामगंज बाजार में रामचंद्र उर्फ छेदीलाल बरनवाल रामगंज बाजार में दुकान खोल रखी है। इन्हीं की दुकान पर सुभाष चन्द्र तिवारी काम करता है। मिली जानकारी के अनुसार सुभाष चन्द्र तिवारी सोमवार की दोपहर लगभग पौने बारह बजे, इसी दुकान का पैसा चार लाख 15 हजार जमा कराने के लिए बड़ौदा ग्रामीण बैंक रामगंज में जा रहा था, रास्ते में बैंक के पास ही पल्सर पर सवार दो बदमाश तमंचा सटाकर पैसा से भरे बैग लाखों रुपए लेकर फरार हो गए। सूचना पर आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू किया।
इस छिनैती की घटना चारों तरफ आग की तरह फ़ैल गई। मौके पर आइजी प्रेम कुमार गौतम, एडीजी भानू भास्कर, एसपी डाक्टर अनिल कुमार, सुल्तानपुर जिले कप्तान सोमेन वर्मा भी पहुंच कर घटना की जानकारी ली। बदमाशों का हर संभव तलाश जारी है।कयास लगाया जा रहा है कि बहुत जल्द बदमाश पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
No comments