Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

सीडीओ दिव्या मिश्रा ने ब्लॉक में गोष्ठी और किया ब्लॉक का निरीक्षण।

सीडीओ ने दिव्या मिश्रा ने आसपुर देवसरा ब्लॉक में गोष्ठी और किया ब्लॉक का निरीक्षण। आसपुर देवसरा ब्लॉक परिसर में बुधवार को गोष्ठी...


सीडीओ ने दिव्या मिश्रा ने आसपुर देवसरा ब्लॉक में गोष्ठी और किया ब्लॉक का निरीक्षण।

आसपुर देवसरा ब्लॉक परिसर में बुधवार को गोष्ठी और ब्लॉक निरीक्षण के कार्यक्रम में पहुंची प्रतापगढ़ की मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मिश्रा, स्वच्छता पखवाड़े को लेकर ग्राम प्रधानों और अन्य मौजूद अधिकारी कर्मचारियों को स्वच्छता के विषय में लोगों को जागरूक करने की बात कही, ब्लॉक क्षेत्र के अतरौरा स्थित गौशाला में हरे चारे उपलब्ध होने की जानकारी ग्राम सचिव से की तो सचिव अनिल कुमार जवाब नहीं दे पाए। ग्राम प्रधानों से उनकी समस्या को बताने के लिए कहा तो कई प्रधान अपनी समस्याओं को लेकर खड़े हो गए जिसमें बैजलपुर ग्राम प्रधान पति बृजेश कुमार ने कहा कि 3 वर्ष बीत जाने के बाद भी मेरी ग्राम सभा में एक भी रुपए का भुगतान नहीं हुआ है और आप लोगों के द्वारा लगातार पैसा खर्च करने की बात कही जा रही है हमारे ग्राम सभा के खाते में 50 लाख से अधिक रुपए मौजूद होने के बाद भी ग्राम सचिव विकास उमर वैश्य एक भी रुपए का भुगतान नहीं कर रहा है, उसके बाद चिलावा ग्राम प्रधान राज बहादुर यादव ने भी अपनी समस्या बताते हुए कहा कि मेरे भी गांव में एक भी रुपए का भुगतान नहीं हो रहा है और हम लोग अपने गांव में किसी भी प्रकार का विकास कार्य नहीं करवा पा रहे हैं, इसके बाद अन्य कई प्रधान भी अपनी समस्या को लेकर खड़े हो गए।

पत्रकारो के सवालों का जवाब देते हुए सीडीओ प्रतापगढ़ दिव्या मिश्रा।


मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सीडीओ दिव्या मिश्रा ने कहा कि ब्लॉक का निरीक्षण किया गया है मनरेगा के भुगतान में कमियां आई हैं कुछ प्रधानों का भुगतान नहीं हुआ है जिसका बारी-बारी से निराकरण किया जाएगा, गौशाला में हर चारे की व्यवस्था कराई जाएगी भ्रष्टाचार के सवाल पर कहा कि जो भी शिकायती हुई है उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

No comments

Popular Posts