फोटो - थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को सम्मानित करते लोग। स्वतंत्र भारत संवाद आसपुर देवसरा प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र...
स्वतंत्र भारत संवाद आसपुर देवसरा प्रतापगढ़। थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के रामगंज नगर में बीते सोमवार को चार लाख पन्द्रह हजार की दिन दहाड़े सुभाष चन्द त्रिपाठी से लूट हो गई थी, लूट का खुलासा 12 घंटे के अन्दर आसपुर देवसरा की पुलिस ने कर दिया था जिसको लेकर एडीजी भानू भास्कर सहित पुलिस के आला अधिकारीयों ने आसपुर देवसरा की पुलिस को प्रशस्त्रि पत्र देकर जमकर तारीफ की थी। इसी को लेकर थाना आसपुर देवसरा क्षेत्र के कई सम्भ्रांत व्यक्ति भी आज थाना आसपुर देवसरा पहुंच कर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह एवं उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह को अंग वस्त्र और माल्यार्पण करके मिष्ठान कराकर सम्मानित किया।इस समय अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महासचिव पदाधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, बृजेश सिंह,दीपक सिंह,विजय प्रताप सिंह,गंगा प्रसाद सिंह, नन्हे सिंह, सिंटू सिंह , काशी प्रसाद यादव,रविसेन सिंह,भारत सिंह, पप्पू सिंह, अरविंद सिंह उपस्थित रहे।
थाना आसपुर देवसरा के थाना अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को सम्मानित करते लोग।
No comments