फोटो - कोपा गांव में चक्रवात से कई पेड़ हुए धराशाई। फोटो - कोपा गांव में चक्रवात से सीमा देवी का मकान भर-भरा के गिरा...
बीते शुक्रवार से हो रही लगातार बारिश अब लोगों के जी का जंजाल बनती जा रही है। विकास खंड आसपुर देवसरा इलाके की भनईपुर गांव के रहने वाले अनिल कुमार जायसवाल पुत्र मोती लाल जायसवाल उम्र 55 के घर शनिवार की रात्रि में 2 बजे बरसात का पानी घुसने लगा तो मजबूरन रात में ही अनिल कुमार को अपना सारा सामान समेटकर दूसरी तल पर शरण लेना पड़ा। विकास खंड आसपुर देवसरा के कोपा गांव में बीते शुक्रवार को ऐसा चक्रवात आया कि डेढ़ दर्जन से ज्यादा पेड़ उखड़ गए साथ ही आधे दर्जन से ज्यादा घर तबाह हो गए। ग्रामीणो ने बताया कि ऐसा चक्रवात मैंने अपनी जीवन में पहली बार देखा है। यह चक्रवात सिर्फ एक मिनट तक कोपा गांव में ऐसा तांडव मचाया कि कई पेड़ बिजली के खंभे को धराशाई कर दिया। कोपा गांव की रहने वाली मेनका पत्नी दिनेश उम्र 32 के उपर आम का पेड़ गिर गया जिसके कारण मेनका का हाथ और पैर दोनों टूट गया मेनका का इलाज जौनपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। कोपा गांव की सुभद्रा पत्नी राजाराम उम्र 60 इस चक्रवात में इनके भैंस के उपर पेड़ गिर गया जिससे इनकी भैंस दबकर चुटहल गई, ग्रामीणो की मदद से भैंस को बाहर निकाला गया, कोपा के ही सीमा देवी पत्नी अनिल कुमार चौधरी उम्र 32 का कच्चा मकान इस चक्रवात में भर-भरा कर गिर गया जिससे इस परिवार के सामने रहने के लिए समस्या आ खड़ी हुई है।
No comments