फोटो - मृतिका संगीता फोटो - महिला की मौत के बाद पट्टी सीएचसी में थानाध्यक्ष अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने हमराही के ...
फोटो - महिला की मौत के बाद पट्टी सीएचसी में थानाध्यक्ष अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह अपने हमराही के साथ पहुंचे।
आसपुर देवसरा । घर के अंदर बेहोश पड़ी महिला को सीएचसी लाया गया। जहां पर इलाज कर रहे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेजा है।
थाना आसपुर देवसरा इलाके की डाही गांव निवासी राम प्रकाश विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष की पत्नी संगीता देवी उम्र 26 वर्ष शनिवार की शाम 6: बजे के आसपास घर में बेहोशी की हालत में पाई गई। पति अपने अन्य परिजनों के साथ उसे इलाज के लिए सीएससी पट्टी लाया जहां। पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। राम प्रकाश ने बताया कि उसकी दूसरी शादी है। पहली पत्नी को सांप ने काटा था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। संगीता से उसने वर्ष 2008 में शादी की थी। दूसरी पत्नी संगीता को चार बच्चे हैं। चंदन 12 वर्ष अंजलि 10 वर्ष अंशिका 7 वर्ष शिवांश 5 वर्ष है। पति रामप्रकाश विवाहिता की मौत का कारण करंट लगा बता रहा है। जबकि इलाज कर रहे चिकित्सक डॉक्टर पंकज से बात की गई तो उन्होंने कहा कि महिला के शरीर पर कहीं भी करंट लगने के निशान नहीं है। जिस कारण से पुलिस भी महिला की मौत संदिग्ध मान रही है। सूचना मिलते ही एस आई इंद्रेश कुमार सिपाहियों के साथ सीएचसी पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटे रहे। सूचना पर रात करीब 8 बजे पहुंचे थाना अध्यक्ष संतोष सिंह ने शव का पंचरामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
No comments