Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

जरा बचके चलना दांत हाथ में ना आ जाए।अमरगढ़ से राजा बाजार वाली सड़क बना तालाब।

फोटो - इसी गढ्ढे वाली तालाब युक्त सड़क में फर्राटा भरते वाहन। फोटो - अमरगढ़ से राजा बाजार रोड़ पर लोगों का चलना हुआ ...

फोटो - इसी गढ्ढे वाली तालाब युक्त सड़क में फर्राटा भरते वाहन।
फोटो - अमरगढ़ से राजा बाजार रोड़ पर लोगों का चलना हुआ दूभर।
दो जिलो को जोड़ने वाली सड़क इस बरसात में तालाब का रूप धारण कर लिया है।
अमरगढ़ से राजा बाजार जाने वाली एकमात्र सड़क में गढ्ढों का भरमार है। और इस बरसात में सड़क के गढ्ढे तालाब का रूप धारण कर लिया है। यदि आप इस सड़क पर चल रहे हैं तो सावधान हो जाइए नहीं तो अपने हाथों से अपना मुंह और दांत लेकर आना पड़ सकता है। फिर भी पीडब्ल्यूडी विभाग चुपचाप आंखें बन्द कर मौन व्रत धारण कर बैठा है।आए दिन कोई ना कोई सड़क के इस गड्ढे का शिकार हो रहा है। अब तक दर्जनों लोग इस गड्ढे वाली सड़क में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। देखने वाली बात है कि इस गड्ढे वाली सड़क को जीर्णोद्धार कब और कैसे होगा, वैसे तो खबर चलने के बाद संभावना है कि गढ्ढे वाली सड़क में चकती ही लगाई जाएगी, अरे वहीं चकती जैसे बचपन में हमलोगों के पैंट के पीछे लगाई जाती थी। फिर भी इज्जत ढकने के लिए चकती भी काफी है।

No comments

Popular Posts