Cloud Labels

Grid

GRID_STYLE

Left Sidebar

TO-LEFT

Breaking News

latest

पट्टी/डेंगू बुखार से पीड़ित विवाहिता की इलाज के दौरान मौत ।

फाइल फोटो - मृतिका सन्ध्या।  पट्टी प्रतापगढ़। डेंगू बुखार से पीड़ित विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसका शव एंबुलेंस से घर...

फाइल फोटो - मृतिका सन्ध्या।
 पट्टी प्रतापगढ़। डेंगू बुखार से पीड़ित विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसका शव एंबुलेंस से घर पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मौत की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष के लोग भी बेटी के ससुराल पहुंच गए। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के बधवा बाजार निवासी राहुल जायसवाल की पत्नी 22 वर्षीया संध्या जायसवाल अपनी बहन के साथ दिल्ली गई थी, जहां बारिश में भीग जाने से बुखार की चपेट में आ गई। जिसका इलाज दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था पर विवाहिता के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ तथा सोमवार की रात उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों सहित अन्य लोगों में कोहराम मच गया।विवाहिता की दो बेटी एक 2 साल और एक 6 माह की है । विवाहिता के शव को दिल्ली से एंबुलेंस द्वारा घर लाया गया, जिस पर मायके तथा ससुराल पक्ष के लोगों ने उसका अंतिम दर्शन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। विवाहिता के पिता राजेश जायसवाल, भाई अनुज, गोलू,शिवम के अलावा ननिहाल पक्ष के लोगों ने मौत पर दुख जताते हुए शोक व्यक्त किया है ।

No comments

Popular Posts