आसपुर देवसरा एक तरफ यूपी सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए कई नियम कानून लागू किए हुए हैं फिर भी भ्रष्टाचार करने वाले लोग कोई ना कोई रास्ता खोज...
आसपुर देवसरा एक तरफ यूपी सरकार भ्रष्टाचार रोकने के लिए कई नियम कानून लागू किए हुए हैं फिर भी भ्रष्टाचार करने वाले लोग कोई ना कोई रास्ता खोज ही लेते हैं। ताजा मामला विकासखंड आसपुर देवसरा का है। यहां पर तैनात ग्राम विकास अधिकारी रितेश यादव के ऊपर विकासखंड पट्टी ग्राम पंचायत जलपा नीम गिरि के निवासी शिव प्रकाश सिंह ने डीएम और सीडीओ के यहां शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि आसपुर देवसरा में तैनात सेक्रेटरी रितेश कुमार ने अपने पिता भोलानाथ यादव के फर्म में अलग-अलग मद से इन्होंने वर्ष 2022 से 2024 तक देवसरा की ग्राम पंचायत अतरौरा मीरपुर, औराइन, बिझला, हर्रईपट्टी, लबेदा, लाखीपुर कप्सा, सपहा छात और तुरकौली से ग्राम निधि खाते से अलग-अलग मद में एक करोड़ 23 लाख 39 हजार 575 फर्म शिव इंटरप्राइजेज खाते में ट्रांसफर कर लिया है। शिकायत करने वाले का यह भी आरोप है कि सेक्रेटरी रितेश यादव ने कई ऐसे मद की धनराशि पिता की फॉर्म में ट्रांसफर किए हैं, जिनका काम ग्राम पंचायत में कराया नहीं गया है।
No comments